अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
बड़ी खबर: कुम्हारी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दर्दनाक हादसा, चार लोगों की मौत
कुम्हारी। नगर पालिका परिषद कुम्हारी अंतर्गत महामाया पारा वार्ड क्रमांक 04 में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से यह घटना घटी, जिसमें चार लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर विवेचना की जा रही है।



फिलहाल हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान संबंधी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी है।



