अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
अज्ञात युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पहचान में जुटी पुलिस अम्लेश्वर थाना क्षेत्र का मामला
अम्लेश्वर। अमलेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलेश्वर नगर नए बांध के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है। मृतक फुल शर्ट और चड्ढा पहना हुआ है और लगभग 50 साल उम्र की लग रहा है।



अमलेश्वर पुलिस थाना ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना से संपर्क करें, ताकि उसकी पहचान कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।



