अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर लिया आशीर्वाद

अम्लेश्वर। अम्लेश्वर पालिका क्षेत्र में 07 मई से 15 मई तक आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ उमड़ रही है। यादव परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में कथा वाचक पंडित शंकु स्वामी जी महाराज श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का रसपान करा रहे हैं।
इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 मई को कथा स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने पंडित शंकु स्वामी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कथा श्रवण कर धर्म लाभ लिया। इस अवसर पर यादव परिवार के सदस्य सहित अम्लेश्वर पालिका क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
आयोजन कर्ता के अनुसार 15 मई को कथा का अंतिम दिवस रहेगा। कथा समापन के पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।
Advertisement
उक्त जानकारी कांग्रेस कार्यकर्ता अमृत राजपूत द्वारा मीडिया को साझा की गई।







