रायपुर में लोधी भवन एवं वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज रायपुर लोधी समाज द्वारा गुढ़ियारी स्थित भारत माता चौक में नवनिर्मित लोधी भवन एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की आदमकद प्रतिमा का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर समाजजनों में विशेष उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला।
प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम वर्मा के रायपुर आगमन पर सर्किल पदाधिकारियों द्वारा आतिशबाजी, पुष्पमालाओं, मातृशक्ति द्वारा आरती एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात रायपुर लोधी समाज रामनगर सर्किल के बहुप्रतीक्षित लोधी भवन में श्री सत्यनारायण हवन-पूजन संपन्न हुआ।



लोधी भवन परिसर में स्थापित वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण मुख्य अतिथि घनश्याम वर्मा (प्रदेशाध्यक्ष, लोधी समाज छत्तीसगढ़) एवं क्षेत्रीय पार्षद भोलाराम साहू (एमआईसी सदस्य) के करकमलों से समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्ण कुमार सिंगौर (प्रदेश महामंत्री), अधीन जंघेल (प्रदेश उपाध्यक्ष), सुरेश सिंगौर (युवा प्रदेशाध्यक्ष) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेजशंकर जंघेल ने की। आमंत्रित अतिथियों में दीपक जंघेल (महामंत्री, रायपुर लोधी समाज) एवं श्रीमती पूजा जंघेल (महिला जिला अध्यक्ष) की गरिमामयी उपस्थिति ने सामाजिक समन्वय और अखंडता का परिचय दिया।
अपने उद्बोधन में प्रदेशाध्यक्ष वर्मा ने रायपुर लोधी समाज के कार्यों की सराहना करते हुए इसे रामनगर सर्किल की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह सर्किल पदाधिकारियों एवं पार्षद महोदय के अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला अस्पताल के नामकरण तथा नवा रायपुर में समाज हेतु भूमि आबंटन एवं आर्थिक सहयोग की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से शीघ्र पुनः मुलाकात की जाएगी।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन हीरालाल वर्मा, गीतालाल जंघेल, सुमन वर्मा, झालेश जंघेल, मनोहर जंघेल, बंधु जंघेल (प्रदेश संगठन मंत्री), राजेंद्र जंघेल (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी) सहित अनेक जिला एवं सर्किल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रामनगर सर्किल अध्यक्ष रामप्रसाद जंघेल, भागवत जंघेल, संतोष वर्मा, कुंभलाल जंघेल, सुजीत कौशिक, हरिश्चंद जंघेल तथा महिला पदाधिकारियों श्रीमती उषा जंघेल, टिकेश्वरी वर्मा, सुनीता जंघेल, गौरी जंघेल, प्रेमिन जंघेल, सीमा जंघेल, मंजू जंघेल, नर्मदा जंघेल सहित बड़ी संख्या में समाज की मातृशक्ति एवं सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में सर्किल सचिव खिलावन जंघेल ने कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
यह जानकारी रायपुर लोधी समाज के महासचिव दीपक जंघेल ने दी।



