भीषण गर्मी में भी कांग्रेस प्रत्याशी उर्वशी शैलेश साहू के समर्थन में डटे कार्यकर्ता, जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 में चुनावी सरगर्मी तेज, पूर्व जिला पंचायत सभापति बहा रहे है पसीना

पाटन-अम्लेश्वर। भीषण गर्मी के बीच जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 में जनपद सदस्य पद के उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू को विजयी बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। लू जैसे हालात में भी पूर्व जिला पंचायत सभापति एवं चुनाव प्रभारी मोनू साहू लगातार क्षेत्र में अपने टीम के साथ जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बना रहे हैं।
ज्ञात हो कि पूर्व जनपद सदस्य स्वर्गीय शैलेश साहू के निधन के बाद जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 का पद रिक्त हुआ था। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के संकल्प के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू उपचुनाव मैदान में उतरी हैं।
क्षेत्र के पाहंदा और सांकरा सहित आसपास के गांवों में श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू को व्यापक जनसमर्थन और सहानुभूति मिल रही है। मतदाता स्वर्गीय शैलेश साहू के अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने के उद्देश्य से उनकी पत्नी को भारी मतों से विजयी बनाने का मन बना चुके हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं तथा लोगों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराते हुए कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि क्षेत्र की जनता विकास, संवेदनशील नेतृत्व और जनसेवा के संकल्प के साथ कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मजबूती से खड़ी है।



