अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

गरीब मजदूर के बेटे ने बढ़ाया गांव का मान, लीलाधर साहू का अग्निवीर ने चयन, समाज के पदाधिकारियों ने घर पहुंचकर किया सम्मान

बेल्हारी। गांव गातापार के गरीब मजदूर परिवार के बेटे लीलाधर साहू पिता गिरधर साहू माता श्रीमती ललिता साहू ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया है। लीलाधर का इंडियन आर्मी में अग्निवीर के पद पर चयन हुआ है। चयन की खबर मिलते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

लीलाधर के पिता गिरधर साहू दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद लीलाधर ने हार नहीं मानी और दिन-रात मेहनत कर सेना में भर्ती होने का सपना पूरा किया। उसकी इस सफलता ने साबित कर दिया कि हौसले के आगे गरीबी भी घुटने टेक देती है।

इसी खुशी के मौके पर सोमवार को ग्राम पंचायत सरपंच रेवा राम साहू सहित गांव के समाज के पदाधिकारियों व वरिष्ठजनों ने लीलाधर के घर पहुंचकर उसका सम्मान किया।

परैक्षेत्रिय अध्यक्ष टेस राम साहू, उपसरपंच दिलीप साहू, पंच युवराज साहू, पंच पवन साहू, नरेन्द्र साहू, नित्यानंद साहू, गजेंद्र साहू, देवेंद्र साहू, धर्मेंद्र साहू, भूषण साहू सहित अन्य गणमान्य लोगों ने लीलाधर को शॉल ओढ़ाकर, नारियल भेंट कर आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान लीलाधर की माता जी की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

इस अवसर पर परैक्षेत्रिय अध्यक्ष टेश राम साहू ने कहा कि, “लीलाधर ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती। यह सिर्फ लीलाधर की नहीं, पूरे गातापार गांव की जीत है। आज हमारे गांव का बेटा देश सेवा के लिए जा रहा है, इससे बड़ा गर्व का पल नहीं हो सकता। यह गांव के हर युवा के लिए प्रेरणा है।”

लीलाधर साहू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और गांव वालों के आशीर्वाद को दिया। उसने कहा कि वह पूरी ईमानदारी से देश की सेवा करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!