अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम निपानी के दो युवाओं का अग्निवीर में चयन, बढ़ाया गांव का मान, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

रानीतराई, पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम निपानी के दो युवाओं निखिल सिन्हा एवं साहिल साहू के अग्निवीर में चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। दोनों युवाओं ने कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल कर गांव एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

निखिल सिन्हा, श्री घनश्याम सिन्हा के पुत्र हैं, जबकि साहिल साहू, श्री टेकेंद्र साहू के पुत्र हैं। इनके चयन को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने दोनों युवाओं को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वहीं जनपद पंचायत सभापति रवि सिन्हा ने ग्रामीणों के साथ उनके घर पहुंचकर दोनों युवाओं का सम्मान किया और कहा कि देश सेवा के लिए अग्निवीर में चयन गांव एवं पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि निखिल और साहिल की सफलता अन्य युवाओं को भी राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेगी।

बधाई देने वालों में नारद साहू, भरत निर्मलकर, हेमसिंग साहू, जगेंद्र सिन्हा, दीपक साहू, संतोष सिन्हा, छबिलाल यादव, डीकेश सिन्हा, बसंत साहू सहित परिवारजन एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!