अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाहंदा (अ) में हाइवा की चपेट में आया दूध सप्लाई करने वाला युवक, मामूली चोट; अवैध परिवहन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी

अम्लेश्वर। अम्लेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाहंदा (अ) में आज एक सड़क दुर्घटना में दूध सप्लाई करने जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को हाइवा वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई और उसे मामूली चोटें आने की खबर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में शामिल हाइवा वाहन क्रमांक CG 04 JB 8638 है। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने वाहन एवं चालक को मौके पर घेर लिया। सूचना मिलते ही अम्लेश्वर पुलिस मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाने और मामले की जांच में जुट गई है।

दुर्घटना के शिकार युवक की पहचान आकाश यदु के रूप में हुई है, जो प्रतिदिन कुम्हारी दूध सप्लाई करने जाता है।

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर लगातार भारी वाहनों का आवागमन हो रहा है तथा मुरूम और मिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा है। साथ ही कई वाहनों द्वारा ओवरलोड परिवहन भी किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस पर मौन साधे हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर अवैध परिवहन पर रोक लगाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!