अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जिले को देंगे करोड़ों रूपए की विकास कार्यों की सौगात – 99 विकास कार्यों का लोकार्पण, 185 विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन

दुर्ग, 30 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत दुर्ग जिले में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में 31 मई (रविवार) को झाडू राम देवांगन स्कूल प्रांगण में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय कुल 737 करोड़ 07 लाख रूपए विकास कार्यो की सौगात देंगे, जिसमें कुल 376 करोड़ 69 लाख रूपए की लागत के 99 विकास कार्यों का लोकार्पण और 360 करोड़ 38 लाख रूपए की लागत के 152 विकास कार्यो का भूमिपूजन शामिल है।

लोकार्पण कार्यो में प्रमुखतः- शासकीय चंदूलाल चंद्राकर पीजी महाविद्यालय पाटन में इंडोर स्टेडियम और स्टॉफ क्वार्टर लागत 3877.79 लाख रूपए, हेमचंद यादव दुर्ग विश्व विद्यालय भवन निर्माण लागत 1422.96 लाख रूपए, अंजोरा-चंगोरी-भरदा मार्ग पर शिवनाथ नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण लागत 1871.54 लाख रूपए, दुर्ग-नगपुरा-करेला मार्ग पर पुल निर्माण लागत 1902.94 लाख रूपए, ठकुराईन टोला घाट में लक्ष्मण झुला निर्माण लागत 1940.35 लाख रूपए, अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापना 5 एमव्हीए की लागत 99.93 लाख रूपए, तहसील धमधा में अति उच्च दाब उपकेन्द्र सेमरिया(लिटिया) की लागत 3000 लाख रूपए, रायपुर पुल उपकेन्द्र से गेंदपुर (कवर्धा) तक 220 केव्ही डीसीडीएस पारेषण लाईन लागत 6670 लाख रूपए, 132/33 केव्ही अति उच्च दाब उपकेन्द्र अण्डा की लागत 2523 लाख रूपए, विभिन्न वार्डों में पेवर ब्लॉक एवं डामरीकरण लागत 403.13 लाख रूपए, गंजपारा चौक से शिवनाथ नदी तक मार्ग उन्नयन कार्य लागत 484.77 लाख रूपए, भिलाई में 1500 से 3000 केएल क्षमता वाले 04 ओवरहेड सर्विस रिजवॉयर का डिजाइन के साथ भिलाई नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न सिविल कार्य लागत 977 लाख रूपए, सहित कुल 99 कार्य शामिल है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इसी प्रकार भूमिपूजन कार्याे में प्रमुखतः- छ.ग.स्वामी विवेकानंद तकनीकी शिक्षा विश्व विद्यालय परिसर भिलाई में 100 सीटर कन्या छात्रावास निर्माण लागत 391.88 लाख रूपए एवं बालक छात्रावास की लागत 368.59 लाख रूपए, समोदा नाला में मध्यम पुल निर्माण लागत 975.49 लाख रूपए, ननकट्ठी नाला में मध्यम पुल निर्माण लागत 655.96 लाख रूपए, जालबांधा मार्ग में उच्चस्तरीय पुल निर्माण लागत 669.50 लाख रूपए, 30 बिस्तर आयुर्वेदा हॉस्पिटल निर्माण लागत 1050 लाख रूपए, 77 एमएलडी के एसटीपी निर्माण लागत 12950 लाख रूपए, कम्पोस्ट प्लांट निर्माण एवं मशीनरी स्थापना लागत 1135.74 लाख रूपए, इंदिरा मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण लागत 1629.19 लाख रूपए, नालंदा परिसर निर्माण लागत 1213.98 लाख रूपए, नगर पालिक निगम दुर्ग के अंतर्गत नगर के समस्त वार्डो (1 से 60) में नाली, पुलिया एवं डामरीकरण निर्माण लागत 999.85 लाख रूपए, साईंस कॉलेज के बाजू स्थित जी.ई. रोड से स्टेशन रोड़ तक केनाल रोड निर्माण लागत 522.65 लाख रूपए, गुण्डरदेही रोड़ से हेमचंद यादव विश्वविद्यालय एवं पोटिया चौक तक सड़क चौड़ीकरण लागत 1363.52 लाख रूपए, राजेन्द्र पार्क चौक से अंडरब्रिज तक तथा आईएमए चौक से अग्रसेन चौक तक फोरलेन सड़क निर्माण लागत 1102.15 लाख रूपए, नगरोत्थान योजना अंतर्गत मुख्य मार्गो में सड़क का विकास एवं चौड़ीकरण लागत 1723.76 लाख रूपए, जवाहर मार्केट का उन्नयन एवं विकास कार्य लागत 638.25 लाख रूपए, सहित कुल 152 कार्य शामिल है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!