अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन जनपद उपचुनाव : भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला, चार प्रत्याशी मैदान में, एक जून को मतदान

पाटन, अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 04 के जनपद उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस चुनाव में कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

भाजपा की ओर से अधिकृत प्रत्याशी सुरेंद्र साहू, कांग्रेस की ओर से श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से भूपेंद्र साहू तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चंदन सिंगौर चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सभी प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।

हालांकि चुनावी माहौल में मतदाताओं की तुलना में भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों की सक्रियता अधिक दिखाई दे रही है। दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार में पूरा दमखम झोंक दिया है।

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के नेताओं ने प्रचार अभियान चलाकर समर्थन जुटाने का प्रयास किया है। वहीं भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रदेश, जिला और बूथ स्तर के नेताओं ने मोर्चा संभाला। भाजपा के प्रचार अभियान में कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी ने चुनावी मुकाबले को और रोचक बना दिया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच ही है। अब सबकी निगाहें 01 जून को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। देखना होगा कि चारों प्रत्याशियों में कौन कितना वोट बटोर पाता है और जीत का सेहरा किसके सिर सजता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!