अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मां कौशल्या धाम जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय सर्व कुर्मी समाज का सम्मेलन संपन्न

बालोद 6 जून।  जिला बालोद छत्तीसगढ़ के वनांचल में स्थित श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम जहां पर विश्व के प्रथम माँ कोशल्या धाम का निर्माण हो रहा है यहां पर इस समय एक महीने का पुरुषोत्तम मास महोत्सव चल रहा है इस अवसर पर विभिन्न सामाजो के प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में छत्तीसगढ़ सर्व कुर्मी समाज का सम्मेलन 6 जून को संपन्न हुआ।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कुर्मी समाज प्रदेश अध्यक्ष विजय बघेल सांसद दुर्ग एवं मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष खोडस राम कश्यप बलोदा बाजार साथ ही बिलासपुर, बलोदा बाजार, भाटापारा, तिल्दा ,रायपुर, कुम्हारी ,दुर्ग , पाटन , बेरला , धमधा , साजा ,बेमेतरा समेत लगभग 16 जिला के 8 राजप्रधान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए पाटेश्वर धाम के संचालक संत श्री राम बालक दास जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मां कौशल्या भगवान राम की माता और क्षत्रिय कुल की देवी हैं अतः छत्तीसगढ़ के सर्व समाज का जिस तरह सहयोग कौशल्या धाम के निर्माण में मिल रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कुर्मी समाज को भी बढ़ चढ़कर के इस निर्माण में सहयोग करना चाहिए साथ ही साथ मां कौशल्या धाम में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति की स्थापना भी हो रही है जो समाज के लिए गौरव की बात है पूरे छत्तीसगढ़ प्रांत से आए हुए लगभग 1000 की संख्या में कुर्मी समाज के माता बहनों बंधुओ ने गुरुदेव के समाधि स्थल का दर्शन किया एवं निर्माणाधीन माँ कोशल्या मंदिर का भी दर्शन किया और आगामी समय में भी इसी तरह के सम्मेलन मां कौशल्या धाम पाटेश्वर में करने की घोषणा की संतराम बालक दास जी ने कहा कि कल 7 जून को मरार पटेल समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित है और 9 जून को प्रदेश स्तरीय साहू समाज का भी सम्मेलन आयोजित है जिसमें समस्त प्रदेशवासी आमंत्रित हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!