अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अम्लेश्वर-रायपुर मेन रोड पर फटी जलापूर्ति पाइपलाइन से बह रहा पानी, दुर्घटना की आशंका बढ़ी, जिम्मेदार हैं मौन

अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर क्षेत्र अंतर्गत अम्लेश्वर-रायपुर मुख्य मार्ग पर जलापूर्ति की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से लगातार पानी बह रहा है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार यह पाइपलाइन भिलाई-3 चरोदा नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए खारून नदी से बिछाई गई है, जो मुख्य मार्ग के बीच में ही फट गई है।

पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे सड़क पर काई जम गई है और राहगीरों तथा वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पाइपलाइन की मरम्मत नहीं की गई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

जानकारी के अनुसार स्थानीय प्रशासन द्वारा संबंधित विभाग को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक सुधार कार्य शुरू नहीं किया गया है। विभाग की इस उदासीनता को लेकर नगरवासियों में नाराजगी देखी जा रही है।

क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत कराने तथा सड़क पर जमी काई की सफाई कराने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आमजन को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!