अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अम्लेश्वर नगर पालिका में जल्द होगी एल्डरमैनों की नियुक्ति, पांच नामों पर लग सकती है मुहर

अम्लेश्वर। दुर्ग जिले के अंतर्गत नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर में एल्डरमैनों की नियुक्ति जल्द होने की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य की भाजपा सरकार द्वारा एल्डरमैन नियुक्ति की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है और इस पर शीघ्र ही अंतिम मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर में कुल पांच एल्डरमैन नियुक्त किए जाएंगे। हालांकि किन-किन नामों को अवसर मिलेगा और कौन इस दौड़ से बाहर रहेगा, इस पर अभी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नियुक्तियों में संगठन से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जा सकती है। वहीं युवा, महिला एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। अब सभी की निगाहें सरकार की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिसके बाद संभावित नामों की तस्वीर साफ हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!