अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने किया औंरी में निर्माणाधीन नए तालाब का निरीक्षण, वृक्षारोपण कर दिया जल संरक्षण का संदेश

पाटन, दुर्ग। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत औंरी में निर्माणाधीन नए तालाब का निरीक्षण करने दुर्ग सांसद विजय बघेल मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तालाब के किनारे वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन का संदेश भी दिया।

गौरतलब है कि ग्रामवासियों द्वारा लंबे समय से नए तालाब की मांग की जा रही थी। वर्षों पुरानी इस मांग को दुर्ग सांसद विजय बघेल की अनुशंसा से स्वीकृति मिली, जिसके बाद अब तालाब निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। ग्रामीणों का मानना है कि तालाब के निर्माण से क्षेत्र का भू-जल स्तर सुधरेगा तथा निस्तारी संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान सांसद विजय बघेल ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए तालाबों का निर्माण अत्यंत आवश्यक है और इससे ग्रामीण क्षेत्र के किसानों तथा आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, जनपद सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चंद्राकर, दीपक चंद्राकर, लोकमनी चंद्राकर, जनपद सदस्य श्रीमती कस्तूरी पन्नालाल बंजारे, ग्राम पंचायत सरपंच कलेंद्री मानिकपुरी, परदेशीराम देशलहारा, घनश्याम ठाकुर, चेतन चंद्राकर, गोकुल साहू, विनोद चंद्राकर, संदीप चंद्राकर, अजीत ठाकुर, शेखर चंद्राकर, मोहन साहू, आशा साहू, पोषण यदु, अग्रहीज साहू, बाबा वर्मा, सूरज वर्मा, श्रीमती ग्वालिन चंद्राकर, सती चंद्राकर, कमला यादव, कमला साहू, दुलारी यदु, रामप्यारी यदु, प्रभा यादव, भामा यादव, सुखवंती यादव, सुरजा ठाकुर, दुर्गा ठाकुर, दुर्गा यादव, ऋतु यादव, द्रोपती कुर्रे, इंद्रा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। मौके पर जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) भी मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने तालाब निर्माण कार्य के लिए सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना गांव के विकास और जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!