अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
जनपद पंचायत पाटन के नवनियुक्त सीईओ का सरपंच संघ के अध्यक्ष ने किया आत्मीय स्वागत
पाटन। जनपद पंचायत पाटन सरपंच संघ के अध्यक्ष विनय चंद्राकर ने जनपद पंचायत पाटन के नवनियुक्त सीईओ से सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त सीईओ को शुभकामनाएं देते हुए जनहित एवं विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
श्री चंद्राकर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मिल-जुलकर कार्य करेंगे। उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायत स्तर पर योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए समन्वय और सहयोग की आवश्यकता पर भी बल दिया।


इस अवसर पर जनपद सदस्य भास्कर वर्मा भी उपस्थित रहे। सौजन्य मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।






