अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम पंचायत पहंदा (अ) की विद्युत समस्याओं के निराकरण हेतु सौंपा गया ज्ञापन, भाजपा नेता सुरेंद्र साहू के साथ कार्यलय पहुंचे सरपंच

पाटन, दुर्ग। ग्राम पंचायत पहंदा (अ) में लंबे समय से व्याप्त विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती इसरावती ठाकुर एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा दुर्ग जिला महामंत्री श्री सुरेन्द्र साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, अमलेश्वर की जूनियर इंजीनियर श्रीमती स्वाति गौतम को ज्ञापन सौंपा।

सौंपे गए ज्ञापन में ग्राम पंचायत के विभिन्न वार्डों एवं गलियों में स्थापित अनेक सड़क (गली) लाइटों के लंबे समय से बंद पड़े होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। बताया गया कि रात्रि के समय अंधकार के कारण ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ जाती हैं। इसलिए बंद पड़ी सभी गली लाइटों का शीघ्र सर्वेक्षण कर उनका संधारण एवं मरम्मत कराने की मांग की गई।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इसके साथ ही ग्राम में लगातार विद्युत आपूर्ति बाधित होने, बार-बार बिजली गुल होने तथा लो-वोल्टेज की समस्या का भी उल्लेख किया गया। ज्ञापन में कहा गया कि इन समस्याओं के कारण ग्रामीणों के दैनिक कार्य, विद्यार्थियों की पढ़ाई तथा किसानों के कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विशेष रूप से गर्मी एवं वर्षा ऋतु में यह समस्या और गंभीर रूप धारण कर लेती है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री श्री सुरेन्द्र साहू ने कहा कि ग्रामवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन एवं प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। विद्युत व्यवस्था में सुधार एवं बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई कर समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

जूनियर इंजीनियर श्रीमती स्वाति गौतम ने ज्ञापन प्राप्त कर आवश्यक जांच एवं नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!