रानीतराई पुलिस कर रही है अवैध शराब बेचने वालो पर कार्यवाही ,अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को भेजा जेल

रानीतराई। थाना रानीतराई पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ACCU टीम के साथ मिलकर ग्राम घोरारीमें अवैध रूप से देशी प्लेन मदिरा 88 पौव्वा, देशी मसाला मदिरा 42 पौव्वा एवम अंग्रेज़ी शराब गोवा 23 पौव्वा को रखकर शराब बिक्री कर रहे संदेही नोगेन्द्र बंजारे पिता जयलाल बंजारे उम्र 45 वर्ष साकिन ग्राम घोरारी को उक्त अवैध शराब तथा शराब बिक्री रकम 700/-रु. के साथ पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध थाना रानितराई पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 69/202 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कारवाही कर,आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि आरोपी द्वारा ग्राम घोरारी श्मशान घाट के पास के पास एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखे 88 पौवा एवं 42 पौवा देसी शोले मसाला कुल शराब एवं 23 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब देसी प्लेन मदिरा शराब कुल कीमती 14000 रुपए को रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था जिसे रेड कार्यवाही कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार करने पर अनावेदक के विरुद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार करते हुए आज दिनांक 24.06.2026 को जेल भेजा गया



जप्त.. एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखे 88 पौवा देसी प्लेन मदिरा प्रत्येक में 180 एम एल भरा हुआ एवं 42 पौवा देसी मसाला शराब प्रत्येक में 180 एमएल शराब भरी हुई एवं 23 अंग्रेजी शराब गोवा कुल कीमती 14700 एवं बिक्री रकम ₹700
नाम आरोप .. नौगेन्द्र बंजारे पिता जयलाल बंजारे उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम घोरारी थाना रानी तराई जिला दुर्ग छत्तीसगढ
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों सेभी अपील करती है कि कोई भी कोई भी अवैध शराब एवं नशीली पदार्थों की बिक्री ना करे। इस तरह की गलत हरकत करने वाले दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।



