खुडमुड़ा वार्ड में लगा नया ट्रांसफार्मर, लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी राहत,cgkegoth.com ने उठाई थी प्रमुखता से ख़बर
अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुडमुड़ा वार्ड में विद्युत विभाग अम्लेश्वर द्वारा नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। लंबे समय से क्षेत्र के नागरिक लो वोल्टेज की समस्या से परेशान थे, जिसके समाधान के लिए नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के नेता प्रतिपक्ष दीपक घिड़ोडे लगातार शासन-प्रशासन एवं विद्युत विभाग का ध्यान आकर्षित कर रहे थे।
क्षेत्रवासियों की मांग और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के परिणामस्वरूप अब नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इसके स्थापित होने के बाद ग्रामवासियों को लो वोल्टेज की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि इस विषय को लेकर cgkegoth.com पर भी प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। समाचार के प्रकाशन के बाद समस्या के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल देखने को मिली है। जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके निराकरण के लिए मीडिया, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन की सक्रिय भूमिका का यह एक सकारात्मक उदाहरण है।
अम्लेश्वर प्रेस क्लब लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नया ट्रांसफार्मर लगने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।







