अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

नगर पंचायत पाटन को नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से हुआ पारित/योगेश निक्की भाले

पाटन। नगर पंचायत पाटन की सामान्य सभा की बैठक बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था एवं विभिन्न जनहितकारी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का प्रमुख विषय नगर पंचायत पाटन को नगर पालिका का दर्जा दिलाने हेतु प्रस्ताव पारित करना रहा। परिषद के सभी पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने नगर के बढ़ते विकास, जनसंख्या एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत को नगर पालिका बनाए जाने के प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन करते हुए इसे पारित किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

बैठक में नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, अधोसंरचना विकास एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कि पाटन नगर निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। नगर की बढ़ती आबादी एवं आवश्यकताओं को देखते हुए नगर पालिका का दर्जा मिलना समय की मांग है। नगर पालिका बनने से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी, अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे एवं नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि परिषद नगर के सर्वांगीण विकास एवं जनहित के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी, सभापति – केवल देवांगन, जितेन्द्र निर्मलकर, देवेन्द्र ठाकुर, पार्षद – चंद्रप्रकाश देवांगन, श्रीमती अन्नपूर्णा पटेल श्रीमती संगीता धुरंधर, पुरुषोत्तम कश्यप, आभाष दुबे, श्रीमती अनिता साहू, श्रीमती वीना ठाकुर, श्री मनोज कुर्रे, श्री गुनीराम कौशिक दीपक यादव, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, विधायक प्रतिनिधि कमल किशोर वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत वर्मा एवं उप अभियंता श्री प्रवीण कुमार साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!