प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ स्वागत, निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण

तर्रा, पाटन। विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय पुरानचंद उच्चतर माध्यमिक शाला तर्रा में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत-सत्कार कर उन्हें निशुल्क पाठ्य पुस्तकों एवं गणेश का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को भी निशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं गणवेश वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शिक्षा के महत्व तथा नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शाला विकास समिति के अध्यक्ष रज्जू सोनी, अमलेश्वर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, ग्राम पंचायत सरपंच विपिन चंद्राकर, पूर्व सरपंच योगेश चंद्राकर, लक्ष्मण चंद्राकर, रामानंद चंद्राकर, भारती यदु, लक्ष्मीनारायण चंद्राकर, विनोद साहू, प्राचार्य शर्मा एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।







