अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र हितग्राहियों के नाम कटने से ग्रामीणों में नाराजगी, सरपंचों ने जनपद CEO से की मुलाकात

पाटन, 25 जून। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से कटने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। इसी संबंध में विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) से मुलाकात कर अपनी चिंता एवं मांगों से अवगत कराया।

ज्ञात हो कि 24 जून को पूरे छत्तीसगढ़ की ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। ग्राम सभाओं के दौरान ग्राम सचिवों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की पात्रता सूची का वाचन किया गया। सूची में कई ऐसे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के नाम नहीं पाए गए, जिन्हें आवास की अत्यंत आवश्यकता है। इसके चलते विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

सरपंचों ने बताया कि योजना का लाभ वास्तविक और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचना चाहिए तथा कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे। इस संबंध में उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार से भी मांग की है कि पात्र परिवारों को योजना में शामिल करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

जनपद पंचायत पाटन के CEO ने सरपंचों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिन पात्र हितग्राहियों के नाम वर्तमान सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उनकी जानकारी ग्राम सचिवों के माध्यम से जनपद कार्यालय में भेजी जाए। उन्होंने बताया कि आवास प्लस की वेबसाइट एवं पोर्टल खुलने पर छूटे हुए पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़े जाएंगे तथा उन्हें योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान मटंग के सरपंच अमित हिरवानी, तरीघाट के सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू, महकाखुर्द की सरपंच अर्चना यादव, औंरी के सरपंच कालिंद्री मानिकपुरी, खम्हारिया की सरपंच सोनिया साहू, कौही की सरपंच लीना साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!