अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

रानीतराई में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई मानिकपुरी पनिका समाज की कबीर जयंती

कबीर साहेब के बताए सत्य, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

रानीतराई। समाज परिक्षेत्र चूलगहन के तत्वावधान में ग्राम रानीतराई में मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा कबीर जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण एवं कबीर साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित जनों ने कबीर साहेब के बताए सत्य, प्रेम, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू ने अपने संबोधन में कहा कि कबीर साहेब ने अपने जीवन के माध्यम से समाज में फैली जाति-पाति, ऊंच-नीच और अंधविश्वास का विरोध करते हुए मानवता, सद्भाव और सच्ची भक्ति का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब के उपदेश केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और नैतिक जीवन के लिए भी प्रेरणादायक हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित कुमार मानिकपुरी, प्रदेश अध्यक्ष ने की। इस अवसर पर प्रियलता महिपाल (सरपंच, औसर/डीघारी), सुंदरदास मानिकपुरी (प्रदेश उपाध्यक्ष), रामदास मानिकपुरी (तहसील अध्यक्ष), परदेशी दास परी (अध्यक्ष), डॉ. हिमाचल साहू, मुकेश साहू एवं बेनीराम साहू मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में सामाजिक बंधुओं में परदेशी दास, गोकुल दास, हिम्मत दास, अशोकदास, नंदूराम, रोहितदास, नोहरदास, गिरधरदास, अरुणदास, दयालदास, हेमंतदास, भानुदास, बहुरदास, रूपदास, लीना मानिकपुरी, कीर्ति मानिकपुरी, आशा मानिकपुरी, ममता मानिकपुरी, मालती मानिकपुरी, खुशबू मानिकपुरी, दुलेश्वरी मानिकपुरी सहित मानिकपुरी पनिका समाज चूलगहन परिक्षेत्र के बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने कबीर साहेब के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!