अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सेवा सहकारी समिति ढौर में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ, सहकार से समृद्धि का दिया गया संदेश

पाटन, 29 जून 2026। दुर्ग जिला अंतर्गत सेवा सहकारी समिति ढौर प्रा. क्र. 3444 में आज सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ भगवान बलराम के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के साथ किया गया। कार्यक्रम में “सहकार से समृद्धि” के दृष्टिकोण को केंद्र में रखते हुए सहकारी क्षेत्र की विभिन्न पहलों एवं उपलब्धियों का वाचन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि सहकारिता सप्ताह का आयोजन 29 जून 2026 से 06 जुलाई 2026 तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से किया जाएगा, जिसके जरिए किसानों एवं ग्रामीणों को सहकारिता के महत्व और उसके लाभों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर समिति के प्राधिकृत अधिकारी लक्ष्मीनारायण चंद्राकर, ग्राम पंचायत ढौर के सरपंच मेघा ठाकुर, पूर्व सरपंच दुलारी यादव, पंच कुसूम साहू, ओमप्रभा, राजकुमार मिश्रा, हरप्रसाद आडिल, भानुप्रताप साहू, रोमनाथ साहू, बीनू मौर्य, दुलार साहू, रुखमज यादव सहित बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कार्यक्रम का सफल संचालन रोमन दास वैष्णव द्वारा किया गया। सहकारिता सप्ताह के शुभारंभ पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं किसानों ने सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाने तथा ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!