अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बार-बार बिजली गुल होने से ग्रामीण परेशान, बिना सूचना कटौती से बढ़ी नाराजगी/खिलेश मारकंडे

पाटन, 30 जून। ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच खिलेश (बबलू) मारकंडे ने क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सेलूद सहित पाटन ब्लॉक के सभी गांवों में बार-बार बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सरपंच मारकंडे ने कहा कि बरसात के मौसम में तेज हवा, तूफान या बारिश के दौरान बिजली बाधित होना समझ में आता है, लेकिन बिना किसी कारण और बिना पूर्व सूचना के घंटों तक बिजली बंद रखना उचित नहीं है। दिन के साथ-साथ रात में भी बिजली कटौती आम बात हो गई है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

उन्होंने बताया कि लगातार बिजली आने-जाने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खराब हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं बरसात के मौसम में अंधेरे के कारण जीव-जंतुओं का भय भी बना रहता है और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

सरपंच ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों को फोन करने पर वे कॉल रिसीव नहीं करते या फोन को व्यस्त कर देते हैं। बिजली कार्यालय का लैंडलाइन नंबर भी अधिकांश समय व्यस्त रहता है, जिससे उपभोक्ताओं को जानकारी नहीं मिल पाती।

उन्होंने मांग की है कि बिजली विभाग बिना सूचना के बिजली कटौती बंद करे, नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करे तथा शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाए, ताकि सेलूद सहित पाटन ब्लॉक के ग्रामीणों को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!