भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के जन्मदिवस पर अमलेश्वर मंडल ने दी शुभकामनाएं
दुर्ग/अमलेश्वर। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग के यशस्वी जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर अमलेश्वर मंडल के भाजपा एवं भाजयुमो पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने उनके निवास स्थान पहुंचकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना की।
जन्मदिवस के अवसर पर भाजयुमो अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर, मृत्युंजय देवांगन (उपाध्यक्ष), मोहन लोधी (मंत्री), टोमेश टंडन (मंत्री), राकेश सोनकर (मंत्री), मनहरण सिंगौर (उपाध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा), पिंटू यादव (मंडल प्रशिक्षण प्रमुख), कामता सिंगौर (मीडिया प्रभारी), मुकेश कौशिक (पूर्व सरपंच), प्रदीप सिंगौर, खूबिराज सोनकर (मंत्री), विकास सोनी (जिला कार्यसमिति सदस्य) एवं छोटू यादव (बूथ अध्यक्ष) सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं ने श्री कौशिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं अर्पित कीं।



इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री सुरेंद्र कौशिक के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठन निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे तथा वे स्वस्थ, दीर्घायु एवं जनसेवा के अपने संकल्प में निरंतर सफल रहें।



