नगर पालिका अमलेश्वर की नवनियुक्त एल्डरमैन लक्ष्मी देवांगन ने जताया आभार, जनसेवा और विकास के लिए समर्पित रहने का संकल्प

अमलेश्वर। नगर पालिका अमलेश्वर की नवनियुक्त एल्डरमैन श्रीमती लक्ष्मी देवांगन ने अपनी नियुक्ति पर दुर्ग के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री दिलीप साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, वरिष्ठ नेता लोकमनी चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, मंडल महामंत्री कैलाश यादव, धर्मेंद्र कौशिक, वरिष्ठ नेता फेरहराम धीवर, शिवकुमार साहू, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर सहित मंडल के समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
श्रीमती लक्ष्मी देवांगन ने कहा कि पार्टी संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि वे नगर पालिका क्षेत्र की आम जनता की समस्याओं के समाधान एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगी।
उन्होंने पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं के विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।







