सांसद विजय बघेल से भाजयुमो अमलेश्वर मंडल की नवीन कार्यकारिणी ने लिया आशीर्वाद, 8 जुलाई के परिचयात्मक कार्यक्रम का दिया आमंत्रण

अमलेश्वर, 06 जुलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) अमलेश्वर मंडल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के उपरांत मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दुर्ग के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सांसद श्री बघेल को दिनांक 08 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले भाजयुमो अमलेश्वर मंडल स्तरीय परिचयात्मक कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया।
सांसद विजय बघेल ने युवा मोर्चा की नवीन टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती, जनहित के कार्यों तथा समाजसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनके सक्रिय योगदान से पार्टी की विचारधारा एवं योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं।
उक्त अवसर पर महामंत्री कुमार साहू, मनीष कौशले, उपाध्यक्ष रविकांत कौशिक, खेमचंद जोशी, तुलेश सिंगौर, मंत्री मोहन लोधी (सरपंच, ग्राम पंचायत मोतीपुर), राकेश सोनकर, कोषाध्यक्ष रोशन सिंगौर, कार्यकारिणी सदस्य एवं बूथ कार्यकर्ता श्री जयकरन सिंगौर, शुभम जांगड़े, बिट्टू यादव, मुकेश सिंगौर, जागेश्वर सिंगौर, लवकुश सिंगौर, देवेंद्र यदु तथा नरेंद्र साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजयुमो अमलेश्वर मंडल द्वारा आयोजित यह परिचयात्मक कार्यक्रम संगठनात्मक समन्वय, आगामी कार्ययोजना तथा युवा कार्यकर्ताओं के मध्य पारस्परिक परिचय एवं संवाद स्थापित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंडल के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समयानुसार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।







