पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण के साथ कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार — कीर्ति नायक

पाटन।महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री की मंशानुरूप “कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़” के उद्देश्य को साकार करने के लिए संचालित पौधरोपण उत्सव अभियान के अंतर्गत जामगांव (एम.) एवं पाटन स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के एकीकृत कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं सुपोषण का संदेश दिया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि “पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मुनगा जैसे पौधों का रोपण कुपोषण दूर करने में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुनगा पोषण से भरपूर पौधा है, जो बच्चों, गर्भवती माताओं एवं महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए, तभी कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ का सपना साकार होगा।”
उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य, दोनों दृष्टि से अत्यंत सराहनीय है। राज्यभर के आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विभागीय परिसरों में मुनगा सहित अन्य उपयोगी पौधों का रोपण कर लोगों को पौष्टिक आहार एवं हरित पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद सदस्य श्रीमती संतोषी ठाकुर, युवा भाजपा नेता श्री अजीत ठाकुर, परियोजना अधिकारी श्रीमती यमुनेश पांडे एवं श्रीमती छाया वर्मा, नगर पंचायत पाटन की उपाध्यक्ष श्रीमती निशा योगेश सोनी, नगर पंचायत पाटन की सभापति श्रीमती नेहा बाबा वर्मा, श्रीमती अन्नपूर्णा पटेल, पार्षद श्रीमती संगीता धुरंधर, पार्षद श्री जीतू निर्मलकर, पार्षद श्री चंद्रप्रकाश देवांगन सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ कुपोषण उन्मूलन के इस जनअभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।







