अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष उमेश कुमार साहू के जन्मदिन पर कार्यकर्ता सम्मेलन आज, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव होंगे शामिल

अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्रमुख सलाहकार परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट उमेश कुमार साहू का आज जन्मदिन है। इस शुभ अवसर पर अम्लेश्वर डीह स्थित कबीर चौक में एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के आगमन की तैयारी जोरों पर चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा नेता देवेंद्र यादव का जोशीला स्वागत तिरंगा चौक, अम्लेश्वर में किया जाएगा। इसके पश्चात वे उमेश कुमार साहू के कार्यालय पहुंचेंगे, जहां कार्यालय परिसर के पास वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम में अन्य पिछड़ा वर्ग के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय यदु भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके बाद कबीर चौक में केक काटकर उमेश कुमार साहू को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी जाएंगी।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस अवसर पर अम्लेश्वर नगर के बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!