भाजयुमो अमलेश्वर मंडल की परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

अम्लेश्वर। भारतीय जनता युवा मोर्चा अमलेश्वर मंडल के तत्वावधान में प्रदेश भाजपा एवं जिला युवा मोर्चा के निर्देशन में जामगांव स्थित विश्राम गिरी परिसर में मंडल स्तरीय परिचयात्मक बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक का उद्देश्य नवगठित मंडल पदाधिकारियों का परिचय, संगठनात्मक दायित्वों का निर्धारण तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला महामंत्री अनिकेत यादव, जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम चंद्राकर, जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती हर्षा चंद्राकर, लोकमणि चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, मंडल महामंत्री कैलाश यादव एवं धर्मेंद्र कौशिक सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में युवा मोर्चा अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर, मंडल महामंत्री मनीष कौशल एवं कुमार साहू सहित युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, पार्षदों, एल्डरमैन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई। उपस्थित पदाधिकारियों में राजू साहू, अविनाश मिश्रा, प्रणव शर्मा, दामिनी साहू, सुनील शर्मा, हीरालाल साहू, लक्ष्मी देवांगन, अनीता यादव, मधुकांत साहू, सुनीता साहू, वर्षा कश्यप, गायत्री साहू, सोनू साहू, रविकांत कौशिक, तुलेश सिंगौर, मृत्युंजय देवांगन, शैलेश शर्मा, मोहन लोधी, राकेश सोनकर, खूबीलाल सोनकर, कमलेश साहू, रोशन सिंगौर, विवेक कौशिक, देवेंद्र यादव, घनश्याम कौशिक, सूर्यकांत सिंगौर, चेतन चंद्राकर, शुभम जांगड़े, नरेंद्र यादव, राजकुमार देशलहरे, कमलेश पठारी, सूरज ठाकुर, हरिराम साहू, नागेश सिंगौर, पिंटू यादव एवं कामता सिंगौर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा, अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता विस्तार अभियान को गति देने, जनसंपर्क गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में मंडल पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में निरंतर सक्रिय रहकर कार्य करने का संकल्प लिया।







