अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शिक्षा ही आधार” – शासकीय हाई स्कूल बोरई में शाला प्रवेशोत्सव एवं 7 लाख के अतिरिक्त कक्ष का विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमिपूजन

दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने बच्चों को पुस्तक-गणवेश देकर किया सम्मान

दुर्ग ग्रामीण: शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए शासकीय हाई स्कूल परिसर बोरई में “शाला प्रवेशोत्सव एवं अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन कार्यक्रम” बड़े ही उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त  ललित चंद्राकर ने माँ सरस्वती की वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

विधायक जी ने कक्षा पहली छठवीं व नवमी में प्रवेश लेने वाले बच्चों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर पुस्तकें एवं स्कूल गणवेश भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शाला परिसर में 7.00 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

ललित चंद्राकर  ने अपने उद्बोधन में कहा कि “बच्चे ही देश और समाज का भविष्य हैं। हमारी सरकार और संगठन की प्राथमिकता है कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अधोसंरचना मिले। आज बोरई स्कूल में अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रवेशोत्सव के माध्यम से हम बच्चों को स्कूल से जोड़ने और शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का काम कर रहे हैं। माता-पिता से अपील है कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें। राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रही है।”

उन्होंने शिक्षकों और शाला विकास समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं। आप सभी के सहयोग से ही बोरई स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छुएगा।”

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति सुश्री प्रिया साहू, जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, सरपंच ओमेश्वर यादव, मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, जिला मंत्री गिरेश साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामकली साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष परमानन्द यादव, बूथ अध्यक्ष ठावेन्द्र यादव, जितेन्द्र गुप्ता, नंदू निर्मलकर, युवा मोर्चा महामंत्री चमन यादव, नगपुरा सोसायटी अध्यक्ष मुकेश मांडले, पूर्व जनपद सदस्य भाना बाई ठाकुर, शिव कुमारी वैष्णव, प्राचार्य दिनेशचंद्र रक्सेल, प्रधानपाठक दिनेश ताम्रकार, छत्रपाल साहू, उत्तम साहू, तुषार साहू, संतोष साहू, पंचगण रवि सिन्हा, इन्द्राणी यादव, जयंत्री साहू, त्रिलोक साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीप्ती कटघोरे सहित स्टाफ गण एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!