अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

रात्रि में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन का औचक निरीक्षण, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पाटन। विकासखंड चिकित्सालय पाटन का जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने रात्रि में अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई और रखरखाव का भी जायजा लिया गया। शौचालयों की व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए गए।

कमलेश वर्मा ने बताया कि उन्हें लगातार ऐसी शिकायतें एवं जानकारियां मिल रही थीं कि छोटी-छोटी दुर्घटनाओं और सामान्य उपचार योग्य मामलों के मरीजों को भी बाहर के अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से जानकारी लेते हुए अनावश्यक रेफरल की प्रवृत्ति पर रोक लगाने तथा उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप मरीजों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार करते हुए मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!