अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जमराव के खिलाड़ियों का विकासखंड स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित

अम्लेश्वर। विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमराव में 8 जुलाई 2026 को विकासखंड स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साह एवं खेल भावना के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमराव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

अंडर-14 वर्ग में 35 किलोग्राम भार वर्ग में लोकनाथ साहू, 40 किलोग्राम भार वर्ग में रघुवीर साहू तथा 52 किलोग्राम भार वर्ग में अनिल नन्हारे विजेता रहे।

अंडर-17 वर्ग में 45 किलोग्राम भार वर्ग में तुषार साहू, 48 किलोग्राम भार वर्ग में अरुण निषाद तथा 52 किलोग्राम भार वर्ग में रौनक नन्हारे ने प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं अंडर-19 वर्ग के 57 किलोग्राम भार वर्ग में पुष्पेंद्र साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, खेल प्रशिक्षकों, पालकों एवं क्षेत्रवासियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!