अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ दुर्ग की जिला कार्यसमिति घोषित, योगेश साहू बने जिला संवाद प्रमुख 

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर के निर्देशन तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अनुशंसा पर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, जिला दुर्ग की नवीन जिला कार्यसमिति की घोषणा की गई।

जारी सूची के अनुसार दिनेश मिश्रा को भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, जिला दुर्ग का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। कार्यसमिति में विभिन्न पदों पर 17 भाजपा कार्यकर्ताओं को पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमे योगेश कुमार साहू को जिला संवाद प्रमुख बनाया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने नवनियुक्त जिला संयोजक एवं कार्यसमिति के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!