अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम औंसर में निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित, 50 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

रानीतराई। शासकीय आयुर्वेद औषधालय रानीतराई-निपानी द्वारा ग्राम औंसर में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

शिविर के दौरान ग्रामीणों की रक्तचाप (बीपी) एवं शुगर की निःशुल्क जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार आयुर्वेदिक औषधियों का भी निःशुल्क वितरण किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में 50 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ प्राप्त किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर डॉ. नेमा वर्मा ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, संतुलित आहार, स्वच्छता एवं स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं योग प्रशिक्षक कुमारी ओकेश्वरी साहू ने योग एवं नियमित व्यायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पीटीएस पंकज भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

शिविर के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी की सरपंच प्रियालता महिपाल का विशेष सहयोग रहा। ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का नियमित आयोजन किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!