छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ में पाटन के दो युवाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के दो युवा साथियों को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इससे पाटन क्षेत्र के साहू समाज में हर्ष का माहौल है।
तहसील साहू संघ पाटन के पूर्व युवा प्रकोष्ठ संयोजक गोपेश साहू को दुर्ग संभाग युवा प्रकोष्ठ का महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं कौशल गंजीर को प्रदेश युवा प्रकोष्ठ का संयुक्त सचिव बनाया गया है।
दोनों युवाओं की नियुक्ति पर तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू, उपाध्यक्ष डूलेश्वर साहू, श्रीमती विमला साहू, कार्यकारिणी अध्यक्ष दिनेश साहू, संगठन सचिव सुरेंद्र साहू, श्रीमती भुनेश्वरी साहू तथा महासचिव महेंद्र साहू सहित समाज के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि दोनों युवा अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज के संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारी गोपेश साहू एवं कौशल गंजीर ने इस जिम्मेदारी के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू तथा प्रदेश युवा प्रकोष्ठ संयोजक शशिकांत साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।







