बड़े औंरी में नवीन अमृत सरोवर तालाब का हुआ पूजन, सांसद विजय बघेल ने ग्रामीणों को किया समर्पित

पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े औंरी में नवीन अमृत सरोवर तालाब का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण एवं समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुर्ग के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल ने पूजा-अर्चना कर तालाब को ग्रामवासियों को समर्पित किया।
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को दुर्ग सांसद विजय बघेल के अनुशंसा से एसएमएस लिमिटेड कंपनी ने स्वीकृति प्रदान की, जिसके परिणामस्वरूप नवीन अमृत सरोवर तालाब का निर्माण संभव हो सका। इस तालाब से ग्रामीणों की निस्तारी संबंधी समस्याओं का समाधान होगा तथा क्षेत्र के भूजल स्तर में भी सुधार होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में भाजपा नेता संजय बघेल, विजय साहू, जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर,भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक,जनपद सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, जनपद सदस्य श्रीमती कस्तूरी बंजारे,ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अमृत सरोवर योजना के माध्यम से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।







