अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

श्री विश्वकर्मा गायत्री प्रज्ञा मंदिर चरोदा में एक कुंडी गायत्री महायज्ञ संपन्न, वृक्षारोपण के साथ शेड निर्माण हेतु ₹6 लाख की घोषणा

चरोदा। श्री विश्वकर्मा गायत्री प्रज्ञा मंदिर, जी.ई. रोड चरोदा में रविवार को श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच एक कुंडी गायत्री महायज्ञ एवं गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के परिजन एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि श्री सतीश साहू रहे। उन्होंने महायज्ञ में सहभागिता करते हुए क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री सतीश साहू ने गायत्री परिवार द्वारा समाज में नैतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक जागरण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में संस्कार, सद्भाव और जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने श्री विश्वकर्मा गायत्री प्रज्ञा मंदिर परिसर में शेड निर्माण के लिए ₹6 लाख की राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस घोषणा का उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया तथा सभी श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, अरुण कुमार सिंह, गायत्री परिवार भिलाई-3 केंद्र प्रमुख मेघ वर्मा, पन्नालाल वर्मा, श्री विश्वकर्मा गायत्री मंदिर चरोदा प्रमुख कालूराम देशमुख, टेकेश्वर साहू, चंद्रप्रकाश साहू, एस.पी. सिंह, ईश्वर निषाद, रामधार वर्मा, रामेश्वरी साहू, एस.के. सिंह, बिंदु साहू, यशवंत साहू, डागेश्वर साहू, रामकुमार साहू, चंद्रकेश पटेल, वेदप्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के परिजन, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!