अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

राजधानी में एक सप्ताह से नाली में बह रहा पेयजल, जल विभाग की उदासीनता पर उठे सवाल

रायपुर। राजधानी रायपुर में पेयजल की बर्बादी का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 63 स्थित हरदेव लाला मंदिर, टिकरापारा क्षेत्र में पिछले लगभग एक सप्ताह से पाइपलाइन अथवा नल से लगातार पेयजल नाली में बह रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या की जानकारी संबंधित विभाग को दिए जाने के बावजूद अब तक इसका समाधान नहीं किया गया है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि एक ओर शासन जल संरक्षण और जल बचाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर पेयजल की इस प्रकार हो रही बर्बादी पर संबंधित विभाग की उदासीनता कई सवाल खड़े कर रही है। लगातार बहते पानी से न केवल पेयजल का नुकसान हो रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों में भी नाराजगी बढ़ रही है।

वार्डवासियों ने नगर निगम के जल विभाग से मांग की है कि रिसाव की तत्काल जांच कर मरम्मत कराई जाए, ताकि पेयजल की अनावश्यक बर्बादी रोकी जा सके और जल संरक्षण के प्रयासों को प्रभावी बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!