अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गनियारी पहुंचेंगे, पद्म विभूषण डॉ तीजन बाई के श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में होंगे शामिल, प्रोटोकॉल हुआ जारी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के गनियारी गांव पहुंचेंगे, जहां वे सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका एवं पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ तीजन बाई के श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

जानकारी के अनुसार इस अवसर पर प्रदेशभर से जनप्रतिनिधियों, लोककला एवं संस्कृति से जुड़े कलाकारों, कला प्रेमियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं तथा प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

गौरतलब है कि पंडवानी गायन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण स्वर्गीय श्रीमती तीजन बाई के सम्मान में आयोजित इस दशगात्र कार्यक्रम में प्रदेशभर से लोग उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!