समाजिक कार्यकर्ता डां अश्वनी साहू अपने जन्मदिन पर बांटेंगे नि: शुल्क पौधे

अम्लेश्वर । पर्यावरण संरक्षण,शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत संस्था छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष व प्रेस क्लब अम्लेश्वर के महासचिव डॉ अश्वनी साहू अपने जन्मदिन पर 15 जुलाई को लोगों को नि:शुल्क पौधे उपलब्ध कराएंगे जिसमें फलदार पौधे बादाम ,जामुन ,अंगूर , एलोवीरा, नींबू,के साथ ही अशोक , बरगद व पीपल के पौधे भी नि: शुल्क लोगों को उपलब्ध करायेंगे साथ ही लोगों को पौधारोपण करने में भी सहयोग करेंगे।
डां अश्वनी साहू अपने जन्मदिन पर पिछले कई वर्षों से लोगों को नि: शुल्क पौधे उपहार स्वरूप भेंट करते आ रहें हैं ,जिससे कि हमारे आसपास का वातावरण साफ , स्वच्छ व पर्यावरण संरक्षण के अनुकूल बना रहे।
आगे डां अश्वनी साहू ने बताया कि पौधे की संख्या सीमित हैं जिसे पहले आओ और पहले पाओं की तर्ज पर दिये जायेंगे।
आगे उन्होंने लोगों से अपील किये हैं कि अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक पौधे लगाने की आदत सा बनाये व अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।







