घुघवा (क) में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा
पाटन। पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत घुघवा (क) में भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए और जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्रामवासियों के साथ-साथ रामायण एवं नाट्य मंडली के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। शोभायात्रा के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।
इस अवसर पर योगी राम साहू, गंगाराम साहू, प्रवीण निषाद, ढालसिंह साहू, पुसऊ राम, यादव, गोपीराम निषाद, संतोष दास, घनश्याम प्रसाद ठाकुर, गुहा साहू, अरुण पंडित, राजेंद्र यादव, टिकेश साहू, ईश्वर साहू सहित अनेक ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और भाईचारे का संदेश दिया।







