अम्लेश्वर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चैतन्य बघेल सौजन्य भेंट मुलाकात कर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता युवा नेता चैतन्य बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने उनके निवास पदुम नगर, भिलाई-3 चरौदा पहुंचे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस महासचिव (दुर्ग ग्रामीण) एवं युवा नेता अमृत सिंह राजपूत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चैतन्य बघेल के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों की सराहना की। जन्मदिन के अवसर पर आत्मीय वातावरण में कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।



इस अवसर पर जिला महासचिव युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण अमृत सिंह राजपूत, सेक्टर अध्यक्ष संकरा मोहन सिंगोर, उपसरपंच रामशरण बाँधे, पूर्व सरपंच कालीराम निषाद, हेमलाल, पार्षद राजेंद्र यदु, राजा साहू, गोविंदा निषाद, विशाल सिंह, विश्वा निषाद, नीरजा दुबे सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



