अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल को विदेश यात्रा हेतु माना एयरपोर्ट पर दी गई शुभकामनापूर्ण विदाई

रायपुर। दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में विदेश यात्रा पर रवाना होने के अवसर पर रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद (माना) एयरपोर्ट पर आत्मीय विदाई दी गई।

इस अवसर पर हितेंद्र तना, नासिर भाई, रामकुमार धनकर,बलदाऊ वर्मा,संतोष देवांगन एवं सोहन साहू सहित अनेक शुभचिंतकों ने सांसद विजय बघेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर सफल एवं मंगलमय यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि 19 से 25 जुलाई तक महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल मोल्दोवा, उत्तर मैसेडोनिया एवं रोमानिया की राजकीय यात्रा पर रहेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभनिया, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा तथा दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल शामिल हैं।

यह राजकीय यात्रा भारत और पूर्वी यूरोप के देशों के साथ राजनीतिक, आर्थिक, संसदीय एवं रणनीतिक संबंधों को नई गति प्रदान करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी शुभचिंतकों ने सांसद श्री विजय बघेल को सफल, सुरक्षित एवं गौरवपूर्ण विदेश यात्रा के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!