स्वामी आत्मानंद विद्यालय अमलेश्वर में प्रबंधन समिति का गठन, कैलाश सोनी अध्यक्ष एवं नरेश निषाद बने उपाध्यक्ष

अमलेश्वर। विकासखंड पाटन अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चयन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक विद्यालय के प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य निवेदिता ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं पालकों की सर्वसम्मति से प्रक्रिया पूर्ण कर चिट के माध्यम से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में कैलाश सोनी (दुर्गा नगर, अमलेश्वर) को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा नरेश निषाद (भोथली, अमलेश्वर) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में प्राचार्य ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार पूर्व में गठित स्कूल विकास एवं प्रबंधन समिति (एसएमडीसी) को भंग किए जाने के बाद नए प्रावधानों के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यालय में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अध्यक्ष दयानंद सोनकर, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, सांसद प्रतिनिधि शिवा साहू, पार्षद राजू सोनकर, आरएसएस अमलेश्वर के कार्यवाह प्रकाश कश्यप, पूर्व सरपंच धर्मेंद्र सोनकर, पूर्व पार्षद खिलेश्वर चक्रधारी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नारायण यादव, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, पालकगण एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को सभी उपस्थित जनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पालकों की सक्रिय भागीदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।







