अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

युवा नेता चैतन्य बघेल का जन्मदिन भिलाई में हर्षोल्लास से मना, पाटन विधानसभा से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता

पाटन। आईसीसी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र युवा नेता चैतन्य बघेल का जन्मदिन भिलाई 3 चरोदा स्थित पदुम नगर निवास में प्रदेशभर से पहुंचे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया गया। दिनभर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की कतार लगी रही। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चैतन्य बघेल का जोशीले अंदाज में स्वागत करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चैतन्य बघेल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके जनसेवा के संकल्प की सराहना की।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, पूर्व जिला पंचायत सभापति मोनू साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जनपद सदस्य दिनेश साहू, रश्मि भेदप्रकाश वर्मा, अजय साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र ‘छोटू’ बघेल, संतराम कुर्रे, संतोषी तिवारी, टीकू सोनकर, ओंकार घिड़ोड़े, सोहन जोशी, कपूर साहू, भेष आठे, भोजेंद्र चंद्राकर, देवकुमार निषाद, लुल्ली चक्रधारी, रिंकू चंद्राकर, पवन पटेल, डॉ. ईश्वर निषाद, सागर सिन्हा, मनीष पटेल, गालव वर्मा, शंकर यादव, सोहन वर्मा सहित पाटन विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!