अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जामगांव एम में राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में होंगे शामिल, प्रोटोकॉल जारी

पाटन/अमलेश्वर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जामगांव एम में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे जामगांव एम पहुंचेंगे तथा शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित जिले के जनप्रतिनिधियों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों में जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद सदस्य श्रीमती संतोषी ठाकुर, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती तुलसी रोहित सिन्हा सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उनका आधिकारिक प्रोटोकॉल भी जारी कर दिया गया है। राज्य स्तरीय इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है तथा विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!