अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

गभरा का आंवला बगीचा बना मुरूम भंडारण केंद्र, कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी, सरपंच के बातों का भी अवहेलना

पाटन/अम्लेश्वर। पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करगा-गभरा में स्थित शासकीय आंवला बगीचा इन दिनों कथित रूप से मुरूम भंडारण का केंद्र बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुरूम कारोबारी खुलेआम बगीचे में पेड़-पौधों के नीचे बड़ी मात्रा में मुरूम का भंडारण कर रहे हैं, जबकि इस पर रोक लगाने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत के सरपंच कमलेश ठाकुर ने आंवला बगीचा में मुरूम भंडारण करने से मना किया था और भंडारित मुरूम हटाने की बात भी कही गई थी। इसके बावजूद आज तक मुरूम नहीं हटाया गया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

ग्रामीणों का कहना है कि आंवला बगीचा बस्ती के समीप स्थित है, जहां तीज-त्योहार के अवसर पर महिलाएं और बच्चे घूमने आते हैं तथा बच्चे खेलकूद करते हैं। ऐसे सार्वजनिक स्थान पर बड़ी मात्रा में मुरूम का भंडारण होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

सूत्रों के अनुसार, मुरूम कारोबारी द्वारा सैकड़ों हाइवा मुरूम का भंडारण किया गया है, जिसे मांग के अनुसार ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। बारिश के मौसम में मुरूम की मांग बढ़ने के कारण शासकीय भूमि पर अवैध भंडारण किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन गभरा में आंवला बगीचा तक को भंडारण स्थल बना दिए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

वर्जन : “आंवला बगीचा में मुरूम का भंडारण नहीं किया जाना चाहिए। मामले का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई की जाएगी।” — एसडीएम, पाटन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!