अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
‘एक पेड़ पाटन के नाम’ अभियान के तहत 90 पौधों का हुआ वृक्षारोपण

पाटन। नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा संचालित “एक पेड़ पाटन के नाम” अभियान के अंतर्गत बुधवार को नगर एवं आसपास के विभिन्न स्थानों पर उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित पाटन का निर्माण तथा लोगों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
अभियान के तहत खेल मैदान, खोरपा में 50 पौधे, इंडोर स्टेडियम, अखरा में 30 पौधे तथा राजीव सरोवर, भाटापारा में 10 पौधों का रोपण किया गया। इस प्रकार कुल 90 पौधे लगाकर हरित वातावरण के निर्माण का संकल्प दोहराया गया।
कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।

नगर कांग्रेस कमेटी ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़कर अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।



