आत्मनिर्भर पाटन मंडल बैठक एवं तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

पाटन, 03 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल की आत्मनिर्भर पाटन मंडल बैठक एवं हर घर तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक पाटन रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। बैठक में संगठन सशक्तिकरण, समरसता अभियान तथा आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष एवं पाटन विधानसभा प्रभारी राजीव अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री दिलीप साहू, पाटन मंडल प्रभारी संतोष सोनी, हर घर तिरंगा यात्रा जिला सदस्य राजू निषाद, पाटन मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश (निक्की) भाले, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक तथा कार्यसमिति सदस्य मेहत्तर वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।



बैठक को संबोधित करते हुए राजीव अग्रवाल ने पाटन विधानसभा एवं पाटन मंडल के संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से समर्पण भाव से पार्टी के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की आधारशिला है।
जितेन्द्र वर्मा ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा। उन्होंने 17 अगस्त को पाटन से टोला घाट तक आयोजित होने वाली विशाल कांवर यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं से शामिल होने का आग्रह किया।
संतोष सोनी ने प्रत्येक माह आत्मनिर्भर मंडल बैठक आयोजित करने तथा मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर ने स्वागत भाषण दिया। संचालन मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष टीकाराम देवांगन ने किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त एल्डरमैन दामोदर चक्रधारी, प्रकाश बिजौरा एवं गंगाप्रसाद देवांगन का सम्मान किया गया।
बैठक में नगर पंचायत सभापति केवल देवांगन, जनपद पंचायत सभापति प्रणव शर्मा, श्रीमती सीता निषाद, मंडल उपाध्यक्ष कृष्णकांत वर्मा, मंडल मंत्री खेमीन साहू, संगीता धुरंधर, उपकोषाध्यक्ष अतीश सपहा, पार्षद अन्नपूर्णा पटेल, सरपंच श्रीमती रजनी कुर्रे, गोरेलाल श्रीवास, विजयकांत बंछोर, प्रशांत शर्मा, तामेश वर्मा, उपेन्द्र बाबा वर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री तन्मय धुरंधर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष भोजराम यादव, राजेन्द्र वर्मा, जनपद सदस्य डुलेश्वर मानकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष चन्दू महिलांगे, हरप्रसाद आडिल, राजू देवांगन, नितीश यादव, शुभम देशमुख सहित बड़ी संख्या में भाजपा पार्षद, जनपद सदस्य, सरपंच, एल्डरमैन, प्राधिकृत अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



